फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nitin Navin took a Chhattisgarh BJP meeting, will celebrate Seva Pakhwada from 23 June

CG: बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ली बैठक; 23 जून से 6 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनायेगी भाजपा, बनी रणनीति

Sun, 16 Jun 2024 07:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

Chhattisgarh BJP meeting: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन ने आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर कमेटी, भाजपा विधायक दल एवं सांसद दल की महत्वपूर्ण बैठक ली।

विज्ञापन
Nitin Navin took a Chhattisgarh BJP meeting, will celebrate Seva Pakhwada from 23 June
बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ली बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh BJP meeting: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन ने आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर कमेटी, भाजपा विधायक दल एवं सांसद दल की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने चर्चा करते हुए कहा कि आज पार्टी की अलग-अलग श्रेणियां की बैठक भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में हुई। प्रथम बैठक कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक और सहसंयोजकों की हुई। दूसरी बैठक भाजपा विधायक दल की हुई जिसमें आगामी कार्य योजना को लेकर रणनीति बनाई गई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनायेगी। इसमें सभी की सहभागिता और संगठन की दृष्टि से भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि 21 जून को योग दिवस की कार्यक्रम को संगठन स्तर पर और साथ ही साथ सरकार के स्तर पर भी करने की योजना बनाई गई है। योग दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। योग दिवस के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी मंडल जिला एवं प्रदेश स्तर पर मनाएगी। इसके लिए कार्य योजना सुनिश्चित हो गई है और लोगों को जिम्मेदारी भी दी गई है। 
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 10 में विजयश्री प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर फिर से भरोसा किया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। एक निश्चित कार्य योजना बनाकर बूथ के, मंडल के, जिले के, सभी कार्यकर्ताओं ने समन्वय बनाकर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग,  संतोष पांडेय, रूपकुमारी चौधरी, राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, चिंतामणि महाराज, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed