{"_id":"64a3cc8ef2cc72d29a0386a9","slug":"nitin-nabin-took-a-joint-meeting-of-bjp-fronts-for-pm-narendra-modi-raipur-visit-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की सभा में जुटेगी डेढ़ लाख लोगों की भीड़: घर-घर न्यौता दे रहे बीजेपी कार्यकर्ता, नितिन नबीन ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी की सभा में जुटेगी डेढ़ लाख लोगों की भीड़: घर-घर न्यौता दे रहे बीजेपी कार्यकर्ता, नितिन नबीन ने ली बैठक
Tue, 04 Jul 2023 01:09 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:09 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी जी जान से तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ें'
बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में संख्या की मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग टीम बनाने के लिए निर्देशित किया है। कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे सोशल मीडिया का सदुपयोग करें और भाजपा की विचारधारा से युवाओं को जोड़ने कॉलेज, कोचिंग सेंटर और खेल मैदानों तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता से सीधा संवाद करना चाहते हैं। इसलिए उनके कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाई जाए। इसके लिए भाजपा इंटरनेट मीडिया पर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दे रही है। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पीएम मोदी की बड़ी सभा होनी है। इसके लिए तैयारी तेज हो गई है। करीब डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है।
विज्ञापन
सभी कार्यों की समीक्षा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष साव ने सभी मोर्चा पदाधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मोर्चावार संख्या को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, किशोर महानंद आदि मौजूद रहे।
सुबह 9:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी
7 जुलाई को सुबह 9:45 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम के दो कार्यक्रम तय हैं। इसमें एक शासकीय कार्यक्रम ( नवा रायपुर के लिए ट्रेन सेवा और सड़क प्रोजेक्ट ) का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। दूसरा रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के जिलों से करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। मिशन 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम मोदी अपने अंदाज में चुनावी माहौल बनाएंगे। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी आएंगे
7 जुलाई को को ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी आएंगे। यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कार्यकर्ताओं के संबोधन के साथ ही बीजेपी का छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद होगा।
बन रहे तीन मंच
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि पीएम मोदी की सभा के लिए साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में तीन मंच बनाए जा रहे हैं। एक मुख्य मंच में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के प्रमुख नेता बैठेंगे। दूसरा छोटा मंच प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के लिए बनाया जा रहा है। वहीं तीसरा छोटा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रहेगा।
छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में होगा पीएम का स्वागत
पूर्व विधायक राजेश मूणत ने बताया कि बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य गीत और परंपरा के अनुसार पीएम का स्वागत किया जाएगा। सभा स्थल पर वीआईपी, मीडिया और आम लोगों के पहुंचने के लिए 12 गेट बनाए जा रहे हैं। कड़ी जांच के बाद पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा।