फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Night temperature will rise by three degrees in Chhattisgarh, effect of cold has reduced

CG Weather: छत्तीसगढ़ में तीन डिग्री तक बढ़ेगा रात का पारा, ठंड का असर हुआ कम, जानें आगामी दिनों में मौसम का हाल

Tue, 21 Jan 2025 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 Jan 2025 10:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अब फिर से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगी। प्रदेश में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 24 घंटे में रात का पारा में कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
Night temperature will rise by three degrees in Chhattisgarh, effect of cold has reduced
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अब फिर से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगी। प्रदेश में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 24 घंटे में रात का पारा में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने वाली है। आज मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को सबसे ठंड जिला बलरामपुर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृध्दि होने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड का असर कम हो सकती है। हालांकि नमी हवाओं के आगमन से ठंड अभी भी बरकरार है। साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, लेकिन सरगुजा संभाग में रात का पारा नीचे ही है। अन्य संभागों की तुलना में यहां न्यूनतम तापमान कम है। सरगुजा संभाग के जिलों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में अभी रात और सुबह के समय में ठंड का असर है, लेकिन दिन में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक हो गया है। इसके चलते ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंड जिला बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां रात का पारा 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिन का पारा 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed