फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NHRC issues notices to authorities in J&K and Chhattisgarh regarding rescued bonded labourers

बंधुआ मजदूरों की खराब हालत पर NHRC ने अधिकारियों को जारी किए नोटिस

Mon, 08 Jan 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
NHRC issues notices to authorities in J&K and Chhattisgarh regarding rescued bonded labourers
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को नोटिस जारी कर छुड़ाए गए बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास समेत कई जानकारियां मांगी हैं। 
विज्ञापन


एनएचआरसी ने 28 और 29 दिसंबर को साम्बा और रियासी में दो ईंट भट्टों से बचाए गए 98 बंधुआ मजदूरों को पहुंचाई गई राहत, रिहाई प्रमाणपत्र और पुनर्वास के संबंध में नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने अपने डीजी (आई) से भी इस मामले की जांच के लिए कहा है। 
विज्ञापन

 

 गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के साम्बा और रियासी में स्थित दो ईंट भट्टों में छत्तीसगढ़ से लाए गए मजदूरों से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही थी। घटना के खुलासे के पुलिस ने बंधुआ मजदूरों को छुड़ाया। मुक्त करवाए गए सत्तर लोगों में काफी संख्या में महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल थे।


सभी छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। छानबीन में पता चला कि इन मजदूरों को काम के बदले केवल खाना दिया जाता था। क्योंकि मजदूरी के नाम पर ठेकेदार ने मोटी रकम ले रखी थी। जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लिया और इन मजदूरों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed