{"_id":"67fb83063f180f94bd086288","slug":"news-for-youth-looking-for-jobs-in-private-sector-in-raipur-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में भर्ती,जानें प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में भर्ती,जानें प्रक्रिया
Sun, 13 Apr 2025 02:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:55 PM IST
सार
जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 15 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 15 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया गया है।
इच्छुक युवक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मोनेट टॉक बिजनेस एवं पीवीआर इनोक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा 12वी उत्तीर्ण, स्नातक (बी.कॉम) और आईटीआई (इलेक्ट्रॉनिक) आवेदकों की भर्ती सेल्स जॉब, बैक ऑफिसर, टेली कॉलर, सर्विस एसोसिएट, टेक्निशियन एवं एक्सिक्यूटिव एकाउंट आदि के 34 पदों पर भर्ती कि जाएगी।
इसके लिए 15 से 26 हजार प्रतिमाह वेतनमान होगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।