फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Newly elected mayor and councillors took oath of office and secrecy Deputy CM was also present in Chhattisgar

Chhattisgarh: नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

Sat, 01 Mar 2025 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 03:36 PM IST
सार

दुर्ग नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ने आज महापौर पद की शपथ ली। वहीं जगदलपुर में महापौर संजय पांडे ने शपथ ग्रहण किया साथ ही धमतरी में महापौर रामू रोहरा सहित सभी 40 वार्ड पार्षदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ लिया। 

विज्ञापन
Newly elected mayor and councillors took oath of office and secrecy Deputy CM was also present in Chhattisgar
दुर्ग महापौर की शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ने आज महापौर पद की शपथ ली। इसके साथ ही सभी 60 वार्डों से जीतकर आए पार्षदों ने भी शपथ लिया। प्रदेश के गृहमंत्री और डिफ्टी सीएम विजय शर्मा की उपस्थिति में दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


आगामी पांच वर्ष तक अब दुर्ग शहर की सरकार की बागडोर अलका बाघमार के हाथो होगी। नगर निगम के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज दुर्ग निगम के प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे प्रदेश के डिफ्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में दुर्ग कलेक्टर ने नवनिर्वाचित अलका बाघमार को दुर्ग नगर निगम की महापौर के पद की शपथ दिलाई। इसके बाद चुनाव में विजयी सभी 60 पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


डिफ्टी सीएम विजय शर्मा ने महापौर अलका बाघमार और सभी वार्डों के पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा की दुर्ग शहर का अब तेज गति से विकास किया जा सकेगा। वहीं दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने कहा कि आने वाले दिनों में पानी की समस्या फिर से शुरू हो जायेगी। इसलिए दुर्ग शहर में पानी की समस्या और सफाई को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगदलपुर में महापौर और पार्षदों का शपथ

Newly elected mayor and councillors took oath of office and secrecy Deputy CM was also present in Chhattisgar
जगदलपुर में शपथ - फोटो : अमर उजाला

जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर हरिस एस ने महापौर एवं पार्षदों को शपथ दिलाई।

महापौर संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया, इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर शहर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीते 15 महीने में प्रदेश के नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपये से अधिक राशि से विकास कार्य किया गया है। वहीं जगदलपुर शहर के लिए 82 करोड़ रुपए से अधिक लागत से आधारभूत संरचना विकसित किया जा रहा है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरत को ध्यान रखकर शहर के समग्र विकास की दिशा में हम सभी मिलकर पहल करेंगे। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप और विधायक जगदलपुर किरण देव ने भी सम्बोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास हेतु हरसम्भव पहल करने का संकल्प व्यक्त किया।

शपथ ग्रहण उपरांत महापौर  संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक केशकाल नीलकंठ टीकाम, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, बस्तर राज परिवार के कमलचन्द्र भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह के अंत में महापौर संजय पांडे ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। 

धमतरी में महापौर रामू रोहरा ने ली शपथ

Newly elected mayor and councillors took oath of office and secrecy Deputy CM was also present in Chhattisgar
धमतरी में शपथ - फोटो : अमर उजाला

धमतरी नगर निगम चुनाव परिणाम आने के 8 दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज किया गया। महापौर रामू रोहरा सहित सभी 40 वार्ड पार्षदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ लिया। महापौर सहित सभी पार्षदों को धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने शपथ दिलाई।कार्यक्रम का आयोजन धमतरी के इंडोर स्टेडियम में रखा गया था।वही इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर एवं भाजपा के सभी नेता, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद महापौर रामू रोहरा ने नगर निगम पहुंचे विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगर निगम कार्यालय के भीतर प्रवेश किया।जिसके बाद पदभार ग्रहण किया मीडिया से चर्चा के दौरान नव नियुक्त महापौर रामू रोहरा ने कहा कि उनका एक ही मुद्दा है शहर विकास का और शहर विकास को लेकर रणनीति बनाकर काम करेंगे।उन्होंने कहा कि शहर के सभी 40 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास के कार्य किया जाएगा।वही प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब चौपल इंजन की सरकार बन गई है,अब शहर से लेकर गांवों का सर्वांगीण विकास होगा।

Newly elected mayor and councillors took oath of office and secrecy Deputy CM was also present in Chhattisgar
कबीरधाम में शपथ समारोह - फोटो : अमर उजाला

कबीरधाम जिले में हाल में हुए निकाय क्षेत्र के चुनाव को भाजपा को जीत मिली है। जिले में सात निकाय है, जिसमें सभी में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी जीते है। अब इन लोगों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया है। आज शनिवार को नगर पंचायत पांडातराई, बोड़ला व सहसपुर लोहारा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें बोड़ला व सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पांडातराई में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई। 

इस मौके पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सहसपुर लोहारा व बोड़ला नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। नगर पंचायत की इस सरकार में बहुत ही अनुभवी व युवाओं की टीम बनी है। अब इन दोनों नगर पंचायत क्षेत्र में राज्य शासन के लोक कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा व शहरी क्षेत्र के मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं के साथ समुचित विकास होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ करेंगे। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहर के समग्र विकास व जनता के कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन स्तर मिल सके व शहर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर सके। 

छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद से लगातार शहर के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। अब नवनिर्वाचित अध्यक्षों के नेतृत्व में इन प्रयासों को और गति मिलेगी, जिससे शहरों की आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बोड़ला एसडीएम (राजस्व) रुचि शार्दुल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय पाटिल व पार्षदों को शपथ दिलाई। इसी प्रकार सहसपुर लोहारा में एसडीएम (राजस्व) चेतन साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्रा समेत पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया।

ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा विकास कार्य 
इधर, नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा की नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता रामकुमार सोनी समेत अन्य पार्षदों ने शपथ लिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई। उन्होंने नगर पंचायत पांडातराई के जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने नगर व क्षेत्र के विकास के लिए ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार बनाकर मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचना विकास और जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है। अटल संकल्प पत्र व हमर संकल्प पत्र में किए अपने वादों को अक्षरसः पूरा करते हुए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के साथ पांडातराई नगर अब विकास, सुशासन और जनसेवा की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगी। समृद्ध पंडरिया विधानसभा के संकल्प को पूरा करने में यह हमें एक नई उर्जा व बल प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed