{"_id":"35745a14-5329-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-year-programme-cancel-in-chhattisgarh-palace","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ राजभवन में नववर्ष पर नहीं होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ राजभवन में नववर्ष पर नहीं होगा कार्यक्रम
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 31 Dec 2012 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में नववर्ष पर राजभवन में होने वाले कार्यक्रम 'ओपन हाउस' का आयोजन नहीं किया जायेगा। दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के चलते राज्यपाल शेखर दत्त ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राजभवन के प्रवक्ता ने इस बात जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में सामूहकि दुष्कर्म पीड़िता की मौत के दुख में यह फैसला लिया गया है। राज्यपाल ने इस छात्रा की बहादुरी और जीवन संघर्ष के हौसले की तारीफ की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा का बलिदान बेकार नहीं जायेगा। देश और प्रदेश में जहां भी महिला उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं वह सबके लिए दुखद और निन्दनीय है। राजभवन में परम्परानुसार हर साल एक जनवरी को 'ओपन हाऊस' का आयोजन किया जाता रहा है।
विज्ञापन