फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   neighbor raped and made obscene video in chhattisgarh skati

Sakti: पड़ोसी ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, पति को पता चला तो जान दे दी

Sat, 29 Oct 2022 08:30 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 08:30 AM IST
सार

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उसका मेडिकल कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला था। उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच आरोपी के घर आने की जानकारी मिली। जिस पर घेराबंदी कर उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
neighbor raped and made obscene video in chhattisgarh skati
पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले सक्ती में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ने अपनी ही पड़ोसन से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने लगा। महिला प्रेग्नेंट हुई तो उसका जबरदस्ती अबार्शन भी करा दिया।  यह बात महिला के पति को पता चली तो उसने खुदकुशी कर ली। आरोपी की धमकी और दुष्कर्म से तंग आकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन



चुनाव प्रचार के दौरान छेड़छाड़ की
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव में एक महिला अपने पति और बेटी के साथ रहती थी। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी आर्यन रत्नाकर ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसे कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच आरोपी चुनाव प्रचार के बहाने उसके घर आया और छेड़छाड़ा शुरू कर दी। साथ ही बात नहीं करने पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की धमकी दी। इससे डरकर महिला ने बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
आरोप है कि 27 जनवरी 2020 की रात आरोपी आर्यन ने महिला को मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर धमकी देने लगा कि अगर मिलने नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला ने पुलिस को बताया कि मना करने पर आरोपी ने वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया। साथ ही धमकाया कि पूरे गांव में इसे दिखा देगा। इस डर से महिला फिर आरोपी से बार-बार मिलने जाने लगी। लगातार दुष्कर्म के चलते महिला प्रेग्नेंट हो गई। 
विज्ञापन

प्रेग्नेंट हुई तो करा दिया गर्भपात
महिला का कहना है कि जब उसने यह बात आरोपी आर्यन को बताई तो उसने अपने भतीजे जेनिथ सोनी से गर्भपात की दवाई मंगवाकर जबरदस्ती खिला दिया। 18 दिसंबर 2020 को आरोपी फिर दुष्कर्म कर रहा था तो महिला की सास ने देख लिया। उसने आरोपी को गालियां देते हुए भगा दिया और अपने बेटे को सारी बात बताई। इस पर महिला के पति ने आरोपी को धमकाया और दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। इस पर महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया। 

शादी का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी
महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके आकर रहने लगी और आरोपी को बताया कि उसके कारण पति-बच्चे छूट गए। इस पर आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। इसका पता चलने पर दिसंबर 2021 में महिला के पति ने खुदकुशी कर ली। महिला ने फिर आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। साथ ही महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इससे तंग आकर महिला थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed