{"_id":"5f6ab77a73263c3d58104028","slug":"naxals-killed-villager-accusing-him-of-police-informer-in-bijapur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीण की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीण की हत्या की
Wed, 23 Sep 2020 08:18 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी।
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुतकेल गांव में सोमवार की रात नक्सलियों ने ग्रामीण दासर रमन्ना की हत्या कर दी। मृतक की उम्र 36 वर्ष थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लगभग 25 हथियारबंद नक्सली सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे फुतकेल गांव पहुंचे। इस दौरान रमन्ना और उसका परिवार सोया हुआ था।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने रमन्ना को बाहर निकाला और जब उनकी पत्नी रामकुमारी उसे बचाने घर से बाहर निकली तब नक्सलियों ने उसे बंदूक और चाकू दिखाकर भीतर ही रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
वहीं, पड़ोसियों को भी नक्सलियों ने घर में रहने के लिए कहा। बाद में नक्सलियों ने रमन्ना पर पुलिस के लिए मुखबीरी करने का आरोप लगाया और उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से चले गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को बरामद कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है।