फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals kill former colleague younger brother in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पूर्व सहयोगी के छोटे भाई की हत्या की, मुखबिरी का लगाया आरोप

Tue, 14 Jan 2020 04:20 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Naxals kill former colleague younger brother in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पूर्व सहयोगी के छोटे भाई की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी। जिस युवक की हत्या की गई है, उसका बड़ा भाई नक्सली था और कुछ समय पहले ही उसने सरेंडर किया था। शव के गले में रस्सी बंधी थी और उसके हाथ और पेट में धारदार हथियार से वार किया गया था।

विज्ञापन


घटना कुआंकोंडा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव दुआलीकरका की है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुआलीकरका गांव में नक्सलियों ने अपने पूर्व सहयोगी बामन मंडावी के छोटे भाई लक्ष्मण मंडावी (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मण का भाई बामन पूर्व में नक्सलियों का साथ छोड़कर स्थानीय पुलिस बल में भर्ती हो गया था, जिससे नक्सली नाराज थे।
विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुआलीकरका गांव निवासी लक्ष्मण मंडावी (26) की सोमवार देर रात उनके पैतृक निवास पर नक्सलियों न धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सोमवार रात हथियारबंद नक्सली दुआलीकरका गांव पहुंचे और मंडावी को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। नक्सलियों ने वहां लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। लक्ष्मण के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया है। इस पर्चे में पूर्व में मारे गए नक्सली वर्गीस और लिंगा का बदला लेने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मण के बड़े भाई बामन मंडावी ने पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वह वर्ष 2008 से माओवादियों के साथ था। बामन माओवादियों के संगठन में मिलिट्री प्लाटून का डिप्टी कमांडर था। समर्पण के बाद बामन पुलिस बल में शामिल हो गया था।


पुलिस ने कहा कि क्षेत्र के आदिवासी अब नक्सलियों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं जिससे नक्सली हताश हैं। हताशा की वजह से ही नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिजनों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed