फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites wanted to execute an incident in Sukma which was bigger than Aranpur

'लाल आतंक' की एक चूक: सुकमा में 50 किलो IED का हुआ इस्तेमाल, निशाने पर था जवानों से भरा वाहन; प्लानिंग हुई फेल

Mon, 24 Jun 2024 07:49 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 07:49 AM IST
सार

सुकमा और बीजापुर की सरहद पर बसे सिलगेर और टेकुलगुडम के पास नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट करने से कोबरा के दो जवान बलिदान हो गए। मिल जानकारी के मुताबिक, बड़े नक्सली हमले की तैयारी में थे।

विज्ञापन
Naxalites wanted to execute an incident in Sukma which was bigger than Aranpur
नक्सली हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा में रविवार को जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टैकलगुडम से एक किलोमीटर दूर नक्सलियों ने एक बड़ा विस्फोट किया। जिसमें एक वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान वाहन में सवार दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए।

विज्ञापन


वहीं इस घटना के बाद जवान मौके पर पहुंचे और शवों को निकाल कर कैंप ले जाया गया। इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया। जहां सड़क पर नक्सलियों ने 50 किलो की आईईडी का उपयोग किया था। जिससे लगभग आठ फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को जवानों के लिए राशन पूवर्ती और टेकलगुडम कंपो के लिए जा रहा था। वहीं ऑपरेशन पर गए जवानों की वापसी भी इस दौरान होनी थी। इस घटना को देखकर जी अनुमान लगाया जा सकता है कि दंतेवाड़ा जिले में 26 अप्रैल 2023 को हुए अरनपुर ब्लास्ट में जिस प्रकार 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए थे।



ठीक उसी प्रकार नक्सली जवानों से भरी वाहन को निशाना बनाना चाह रहे थे। जिसमें 10, 15, 20, 25 या 30 जवान होंगे। लेकिन नक्सलियों ने जिस वाहन को निशाना बनाया उसमें सिर्फ दो जवान ही मौजूद थे और वह वाहन राशन से भरा हुआ था। वाहन के पीछे तिरपाल लगी होने की वजह से नक्सली यह नहीं समझ पाए की इस वाहन के पीछे कितने जवान हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed