{"_id":"5c322b27bdec2256d64254aa","slug":"naxalites-set-fire-to-vehicles-and-construction-equipment-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहनों और निर्माण उपकरणों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहनों और निर्माण उपकरणों में लगाई आग
Sun, 06 Jan 2019 09:51 PM IST
आसिम खान
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 06 Jan 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों ने छह वाहनों और सड़क निर्माण उपकरणों को आग लगा दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल रोधी अभियान) सुंदरराज ने कहा कि मरदून थाना क्षेत्र के मेलावाही गांव के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा था। वहीं पर शनिवार को नक्सलियों ने गाड़ियों और निर्माण उपकरणों में आग लगी। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सशस्त्र चरमपंथियों का एक समूह मेलावाही और कादेनर गांव के बीच निर्माण स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को घटनास्थल छोड़ने की धमकी दी। डीआईजी ने बताया कि भागने से पहले नक्सलियों ने बजरी-सीमेंट आदि मिलाने वाली तीन मशीनों, एक ट्रक्टर,एक पिकअप वैन और एक बाइक को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंचे गई है और नक्सलियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन