{"_id":"5e2da4b38ebc3e57e4317a17","slug":"naxalites-set-fire-to-three-vehicles-engaged-in-road-construction-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों में आग लगाई
Sun, 26 Jan 2020 08:09 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, बीजापुर
पीटीआई, बीजापुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Jan 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों में आग लगा दी है। बीजापुर के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जिले के उसूर विकासखंड के अंतर्गत पुसगुड़ी गांव के पास नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण में लगे वाहनों में शनिवार देर रात आग लगा दी ।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियार बंद नक्सली पुसगुड़ी गांव पहुंचे और वहां तीन ट्रैक्टरों में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदारों से कहा गया है कि वे पर्याप्त सुरक्षा के बगैर काम नहीं करे। लेकिन ठेकेदार ने पुलिस की सलाह नहीं मानी और सड़क निर्माण कार्य जारी रखा। नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सली सड़क निर्माण कार्यों को अक्सर बाधित करने की कोशिश करते हैं तथा सड़क निर्माण में लगे वाहनों और मशीनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन