{"_id":"5d528fdb8ebc3e6cbf3f616e","slug":"naxalites-set-fire-to-passenger-bus-and-looted-phone-and-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग, फोन और पैसे भी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग, फोन और पैसे भी लूटे
Tue, 13 Aug 2019 04:30 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 13 Aug 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
नक्सलियों की करतूत
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी तथा यात्रियों से लूटपाट की। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेनूर थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में आग लगा दी और यात्रियों से मोबाइल फोन और पैसे लूट लिए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात नारायणपुर जिला मुख्यालय से पड़ोसी जिला कोंडागांव के लिए यात्री बस रवाना हुई थी। बस जब बेनूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत काकोड़ी पुल के पास पहुंची तब हथियारबंद संदिग्ध नक्सलियों ने बस को घेर लिया और सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों और बस चालक और परिचालक के नीचे उतारने के बाद संदिग्ध नक्सलियों ने बस में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटनास्थल से भागने से पहले उन्होंने यात्रियों से उनका मोबाइल फोन और पैसे भी लूट लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।