{"_id":"652041e353753364c70502a8","slug":"naxalites-released-bastar-fighters-soldier-on-eighth-day-bijapur-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: बस्तर फाइटर्स के जवान को नक्सलियों ने आठवें दिन किया रिहा, आदिवासी समाज के सामने रखी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: बस्तर फाइटर्स के जवान को नक्सलियों ने आठवें दिन किया रिहा, आदिवासी समाज के सामने रखी शर्त
Fri, 06 Oct 2023 10:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:50 PM IST
सार
बीजापुर में नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स के जवान को आठ दिनों के बाद आदिवासी समाज के समक्ष सशर्त रिहा कर दिया है। जवान को भैरमगढ़ लाया जा रहा है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने जवान को किया रिहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर फाइटर्स के जवान शंकर कुड़ियम निवासी एरमनार को नक्सलियों ने अपहरण के आठवें दिन शुक्रवार की शाम को आदिवासी समाज के सामने सशर्त रिहा कर दिया है। जवान को भैरमगढ़ लाया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 29 सितंबर को नक्सलियों ने जवान शंकर कुड़ियम का अपहरण भैरमगढ़ ब्लॉक उसपरी घाट से कर लिया था। अपहरण के सातवें दिन नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर अपहरण की जिम्मेदारी ली थी। सात दिनों तक नक्सली जवान को बंधक बनाकर अपने साथ रखे रहे। जवान की रिहा को लेकर आदिवासी समाज, परिजन व बीजापुर एसपी ने वीडियो जारी कर मार्मिक अपील की थी। अपहरण के आठवें दिन शुक्रवार की शाम को नक्सलियों ने जवान को आदिवासी समाज के सामने सशर्त रिहा कर दिया है।
विज्ञापन