फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites murdered sarpanch husband on suspicion of being an informant at Rajnandgaon in chhattisgrh

छत्तीसगढ़: पुलिस का मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने की सरपंच के पति की हत्या

Thu, 14 Jan 2021 03:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Naxalites murdered sarpanch husband on suspicion of being an informant at Rajnandgaon in chhattisgrh
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नक्सलियों ने एक सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परदौनी गांव में नक्सलियों ने बुधवार रात गांव की सरपंच सोनारो सलामे के पति मैनूराम सलामे (47) की मुखबिर होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरपंच के घर पर बुधवार रात को करीब 15 हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने सरपंच के पति मैनूराम को घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मैनूराम की पत्नी और बच्चों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैनूराम की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने सरपंच के घर पर रखे ट्रैक्टर में आग लगाने की भी कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बरामद किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया है, जिसमें नक्सलियों ने मैनूराम पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है और पिछले वर्ष मई महीने में परदौनी गांव में मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी श्यामकिशोर शर्मा शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश जारी है। कुछ दिन पहले मानपुर के तातापानी इलाके में नक्सलियों ने एक युवक महेश कचलाम की भी मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed