फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites land mine explosion in Bastar, Raipur two security forces injured

नक्सलियों ने किया बारूदी सुरंग विस्फोट, सुरक्षाबल के दो जवान घायल

Mon, 03 Feb 2020 09:30 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 03 Feb 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Naxalites land mine explosion in Bastar, Raipur two security forces injured
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया। इस विस्फोट में सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। बस्तर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दंतेवाड़ा और कांकेर जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव के करीब प्रेशर बम में हुए विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का आरक्षक शिव शंकर प्रसाद घायल हो गया। पल्लव ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गस्त पर रवाना किया गया था। दल जब पोटाली गांव से गुजर रहा था, उसी दौरान जवान शिव शंकर का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और जवान घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घायल जवान को जंगल से बाहर निकालाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में हुए में विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेतेवड़ा गांव के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया।


पटेल ने बताया कि आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवान गस्त पर थे। बल के जवान घटना के दौरान बड़ेतेवड़ा गांव के जंगल में थे। उन्होंने बताया कि घायल जवान का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed