{"_id":"660f9a8cce0ee538a508733d","slug":"naxalites-killed-villager-with-sharp-weapon-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, टावर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, टावर में लगाई आग
Fri, 05 Apr 2024 12:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी और घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों द्वारा ग्रामीण को मौत की घाट उतार दिया। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूरा मामला नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव का है, जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण प्रेम सिंह घावड़े की धारदार हथियार से हत्या कर दी और वहां लगे मोबाइल टावर में भी आग लगा दी, इसके साथ ही घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा पर्चे भी फेक गए। जिसमें मृतक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन