फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites killed Munshi on Chhattisgarh-Jharkhand border

फिर दहशत की कोशिश: छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सलियों का तांडव; मुंशी को घर से बाहर निकालकर मुंह में मारी गोली

Fri, 02 May 2025 03:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/अंबिकापुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/अंबिकापुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 02 May 2025 03:59 PM IST
सार

Naxalites News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Naxalites killed Munshi on Chhattisgarh-Jharkhand border
छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर नक्सलियों का तांडव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Naxalites News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। यहां के छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से लगे ओरसापाठ में नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया है। करीब 10 से 12 की संख्या में झारखंड से आये नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को पहले घर से बाहर ले जाकर जमकर पीटा। इसके बाद बड़े ही बेरहमीसे मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नक्सलियों ने दो वाहनों को भी फूंक दिया है। घटना छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से लगे महुआडांड थाने क्षेत्र के तहत ओरसापाठ की है। घटना के बाद बलरामपुर पुलिस अलर्ट  मोड पर है। 
विज्ञापन






लेवी वसूली के लिए वारदात को अंजाम देने की आशंका
इस मामले में झारखंड पुलिस जांच में जुटी है। नक्सलियों के आहट से एक बार फिर से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने लेवी वसूली के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि करीब 10 से 12 नक्सलियों ने मुंशी अयूब अंसारी (60) को पहले घर से उठाया। फिर कुछ दूर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद बड़े ही बेदर्दी मुंह में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य में लगे एक्सीवेटर और ग्रेडर मशीन को भी आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन







दो वाहनों को भी फूंका
बता दें कि छत्तीसगढ़ की सीमा से झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ ब्लॉक का ओरसापाठ गांव लगा हुआ है। नक्सली सबसे पहले ओरसापाठ से अंबाकोना तक निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचे। यहां ग्रामीण कार्य विभाग के निर्माण स्थल पर वाहन खड़ा कर डीजल निकाला। इसके बाद एक्सीवेटर और ग्रेडर मशीन में आग लगा दी। यहां 50 करोड़ की लागत से मेढ़ारी से ओरसापाठ तक बन रही सड़क में मुंशी का काम कर रहे गांव के ही अयूब खान (60) को नक्सलियों ने घर से उठाया। कुछ दूर ले जाकर पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि यह सड़क साढ़े तीन करोड़ की लागत से बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed