फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxalites issued hit list of 20 leaders in sukma

नक्सलियों ने जारी किया 20 नेताओं की मौत का फरमान

Fri, 31 May 2013 02:50 PM IST
जगदलपुर/एजेंसी
जगदलपुर/एजेंसी Updated Fri, 31 May 2013 02:50 PM IST
विज्ञापन
naxalites issued hit list of 20 leaders in sukma

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि नक्सलियों ने सलवा जुडूम के 20 नेताओं की हिटलिस्ट जारी कर दी।

विज्ञापन


सुकमा जिले के डीएम को लिखे पत्र में नक्सलियों की दरभा डिवीजनल कमेटी ने 20 लोगों को जान से मारने की धमकी दी है।

नक्सलियों ने पत्र में लिखा है, 'राज्य सरकार और केंद्र सरकार को दरभा घाटी में सलवा जुडूम का जवाब मिल गया होगा। सलवा जुडूम के लोगों और पुलिस के मददगारों को हम ऐसा ही दंड देंगे। सुकमा जिले में अभी भी सलवा जुडूम और पुलिस के मददगार हैं, जिनका नाम हम दे रहे हैं। जल्दी ही हम इनको भी सजा देंगे।'
विज्ञापन


पत्र में जिन नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है उनमें- रामभवन कुशवाह, सोयम मुक्का, पदाम नंदा, बोटू रमा, पी विजय, कोरसा सन्नू, राजेंद वर्मा, जोगा बलवंत, आयमा मांझी, रामेश्वर तापड़िया, मनोज यादव, विनोद तिवारी, उमेश सिंह, दीपक चौहान, अली खान और प्रमोद राठौर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने पत्र में बस्तर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को हटाने, आपरेशन ग्रीन हंट बंद करने, विकास और परिवर्तन यात्रा बंद करने, एडसमेटा फर्जी मुठभेड में शामिल पुलिस जवानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और जेल में बंद नक्सलियों को रिहा करने की मांग भी की है।

सुकमा के डीएम पी. दयानंद ने पत्र मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि सरकार को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed