{"_id":"0f529fb0-c2cf-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"naxalites-attacked-on-two-police-camps","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिस कैम्पों पर नक्सलियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिस कैम्पों पर नक्सलियों ने किया हमला
जगदलपुर
Updated Wed, 22 May 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के दो पुलिस कैम्पों मिनपा और बुरकापाल पर मंगलवार रात नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन
हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इन कैम्पों पर यह पहला हमला नहीं है। एक सप्ताह के अंतराल में इन पर यह चौथी बार हमला हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव मिनपा एवं बुरकापाल में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दो नए कैम्प स्थापित किए गए हैं।
इन कैम्पों में छत्तीसगढ सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है।
इन कैम्पों में नक्सलियों ने अचानक मध्य रात गोलीबारी करनी शुरू कर दी। कैम्प में मौजूद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। अंत में नक्सली अंधेरे में भाग गए।