फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite killed in police encounter in Gariaband

Encounter in Gariaband: पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, राइफल और अन्य सामग्री बरामद

Mon, 28 Aug 2023 09:27 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Aug 2023 09:27 AM IST
सार

गरियाबंद में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस ने मौके से दो राइफल और भारी मात्रा में नक्सली समाग्री बरामद की है।

विज्ञापन
Naxalite killed in police encounter in Gariaband
नक्सली सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस ने मौके से दो राइफल और भारी मात्रा में नक्सली समाग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले को बोरई थाना क्षेत्र के ईकावरी जंगल क्षेत्र में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण पर पुलिस जंगल क्षेत्र में रवाना हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन कमेटी कमांड इन चीफ डीवीसीएम सत्यम गावड़े के साथ सीता नदी एरिया कमेटी के 30-35 सशस्त्र माओवादियों की स्थानीय आसूचना प्राप्त हुई थी। माओवादी पहले से ही घात लगाकर जंगल पर बैठे थे। पुलिस टीम को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद नकस्ली घने जंगल की ओर भाग गये। पुलिस सर्चिंग टीम द्वारा घटनास्थल का सर्च करने पर एक वर्दीधारी नक्सली, एक राइफल, एक बीजीएल हथियार के साथ अन्य नक्सली समाग्री बरामद हुई।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बोरई थाना क्षेत्र के ईकावरी और कारीपानी गांव के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में शनिवार शाम को मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन कमेटी कमांड इन चीफ डीवीसीएम सत्यम गावड़े के नेतृत्व में सशस्त्र और माओवादी कैडरों के 30-35 का एक समूह देखा गया था। माओवादियों की संभावित गतिविधियों को देखते हुए जिला गरियाबंद से ई-30 जिला चल एवं डीआरजी धमतरी की संयुक्त पार्टी रविवार को अभियान चलाकर सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed