फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite Diwas surrendered in Kondagaon carrying a reward of one lakh

CG:  एक लाख के इनामी नक्सली दिवास ने किया सरेंडर, आमदई एलओएस पार्टी का था सदस्य; कई घटनाओं में रहा शामिल

Fri, 10 Jan 2025 02:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 Jan 2025 02:01 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में एक लाख के इनामी नक्सली दिवास उर्फ गनपत मंडावी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह माओवादी संगठन के आमदई एलओएस पार्टी का सदस्य था और 2009 से 2024 तक विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रहा।

विज्ञापन
Naxalite Diwas surrendered in Kondagaon carrying a reward of one lakh
नक्सली ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में एक लाख के इनामी नक्सली दिवास उर्फ गनपत मंडावी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह माओवादी संगठन के आमदई एलओएस पार्टी का सदस्य था और 2009 से 2024 तक विभिन्न भूमिकाओं में सक्रिय रहा। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति और सुरक्षाबलों के लगातार दबाव से प्रभावित होकर दिवास ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। नक्सलियों की खोखली विचारधारा और शोषण से तंग आकर उसने मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


दिवास कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहा, जिनमें 2012 में बस्तर के ककनार चौकी पर फायरिंग, 2015 और 2017 में पुलिस पार्टी पर फायरिंग, 2018 में ईरपानार फायरिंग (चार जवान शहीद) 2024 में थुलथुली मुठभेड़ (36 नक्सली मारे गए) इन घटना में शामिल रहा। आत्मसमर्पण के बाद दिवास को तत्काल प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये दी गई। पुनर्वास नीति के तहत अन्य लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


आत्मसमर्पण की इस सफलता में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी, कोंडागांव एसपी वॉय अक्षय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की कुशल रणनीति शामिल है। सुरक्षा बल लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चला रहे हैं। यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और सफलता है और समाज को शांति की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed