फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite carrying a reward of Rs 1 lakh arrested in Konta in Sukma

सुकमा: कोंटा में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार, पांच साल से था सक्रिय, विस्फोटक भी बरामद

Fri, 17 Oct 2025 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Oct 2025 06:33 PM IST
सार

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह नक्सली पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय था और कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Naxalite carrying a reward of Rs 1 lakh arrested in Konta in Sukma
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह नक्सली पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय था और कई नक्सली घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जानकारी मिली है। गिरफ्तारी की कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अन्य नक्सली तत्वों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए नक्सली से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सली के बताए स्थान से विस्फोटक सामग्री, जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर और अन्य नक्सली उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में नक्सली ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे अन्य साथियों की गतिविधियों और ठिकानों का भी पता चलने की उम्मीद है। जांच टीम इन बिंदुओं पर आगे कार्रवाई कर रही है ताकि नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूटेगी। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed