फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite camp destroyed, large number of explosives recovered

छत्तीसगढ़ : नक्सली शिविर ध्वस्त, बड़ी संख्या में बरामद हुए विस्फोटक

Tue, 26 Mar 2019 08:35 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, कोंडागांव
भाषा, कोंडागांव Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 26 Mar 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Naxalite camp destroyed, large number of explosives recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक नक्सली शिविर को ध्वस्त कर बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए हैं। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुसवाल गांव के जंगल में नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्दापाल थाना क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तब उन्हें तुसवाल गांव के जंगल में नक्सली शिविर होने की जानकारी मिली। पुलिस दल जब जंगल में पहुंचा तो नक्सली वहां से भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिविर से नक्सली साहित्य, विस्फोटक सामग्रियां, एक पाईप बम, 30 देशी ग्रनेड और अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली शिविर लगाकर कोई बड़ी घटना अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed