फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite arrested in joint operation by Police and CRPF huge amount of material recovered in Sukma

सुकमा: पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Tue, 26 Aug 2025 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Aug 2025 08:14 PM IST
सार

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई किंदरेलपाड़ के जंगलों में की गई, जहां से नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा गया।

विज्ञापन
Naxalite arrested in joint operation by Police and CRPF huge amount of material recovered in Sukma
एक नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई किंदरेलपाड़ के जंगलों में की गई, जहां से नक्सली को घेराबंदी कर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में नक्सल संगठन में उपयोग होने वाला सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान मुचाकी देवा (25 वर्ष), निवासी ग्राम किंदरेलपाड़ थाना भेज्जी, के रूप में हुई है। वह डीएकेएमएस संगठन से जुड़ा हुआ है और पिछले आठ से नौ वर्षों से सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2023 में कोंटा क्षेत्र में हुई कई घटनाओं में शामिल था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नक्सली ने बिजली विभाग और बीएसएनएल कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसने बोलेरो वाहन में आगजनी और पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट जैसी गंभीर वारदातों में भी भूमिका निभाई थी। इन मामलों में न्यायालय ने उसके खिलाफ तीन स्थायी वारंट जारी किए थे। नक्सली की निशानदेही पर किंदरेलपाड़ के जंगल से प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई नक्सली सामग्री बरामद की गई। इसमें लाल कपड़े का थान, तिरपाल, नक्सली साहित्य, बैनर, डायरियां और बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोगी वस्तुएं शामिल हैं। सभी बरामद सामान को पुलिस थाने लाया गया और जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में की गई कार्रवाई में पकड़े गए नक्सली को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed