{"_id":"580c8a5e4f1c1bd975bc1935","slug":"naxali-killed-in-encounter-with-police-in-bijapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में पुलिस ने एक नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुनगा मनकेली गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आवापल्ली थाना से जिला पुलिस बल और डीआरजी की ज्वॉइंट टीम को गश्त के लिए रवाना किया गया था। टीम जब मुनगा मनकेली गांव के जंगल में पहुंची तभी नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक फायरिंग के बाद नक्सली वहां से भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद में जब पुलिस टीम ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव, एक देसी कट्टा और एक भरमार बंदूक बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम जंगल में है तथा मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के शव को बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस टीम की वापसी के बाद ही इस संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन