फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nava Raipur politics started between the Congress and BJP to change the names of the places

chhattisgarh: नवा रायपुर में जगहों के नामकरण पर छिड़ी जुबानी जंग, भाजपा बोली-नाम बदलने से नहीं पड़ता फर्क

Tue, 12 Jul 2022 06:46 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 06:46 PM IST
सार

नवा रायपुर में जगहों के नामकरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर है। भाजपा के कुशासन को जनता भूली नहीं हैं। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया है।

विज्ञापन
Nava Raipur politics started between the Congress and BJP to change the names of the places
raman singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से सड़कों और चौराहों के नाम बदलने को लेकर सियासत चल रही है। अब एक बार फिर से नवा रायपुर में जगहों के नामकरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर हमलावर है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि कांग्रेस सरकार द्वारा जगहों, संस्थान आदि के नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2023 में भाजपा सरकार वापस सत्ता में आएगी और जिन जगहों, स्मारकों और संस्थानों के नाम बदले गए हैं, उन्हें पुराने नाम दे दिए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अभी सत्ता में आने की सोचना बंद कर दे। 15 साल के कुशासन के दौरान भाजपा ने राज्य में विकास कार्य नहीं किए हैं। किसानों पर अत्याचार के साथ-साथ आदिवासी वर्ग का शोषण किया है। भाजपा के कुशासन को जनता भूली नहीं है। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है। बघेल सरकार ने ही विभूतियों का सम्मान किया है। उन्हीं के नाम पर चौक-चौराहों का नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी बदले गए नाम
बता दें कि पिछले साल जगदलपुर स्थित बलीराम कश्यप मेडिकल कालेज का नाम बदला गया था। इसके अलावा श्रम विभाग और नगरीय प्रशासन की सात योजनाओं के नाम भी बदले गए। इनके नाम बदले जाने पर उस दौरान भी खूब बवाल हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव ने उस दौरान इसे कांग्रेस का राजनीतिक प्रतिशोध बताया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed