फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Voter Day: Officers and employees of Raj Bhavan took oath in Chhattisgarh

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: छत्तीसगढ़ में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

Fri, 24 Jan 2025 05:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Jan 2025 05:09 PM IST
सार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली।

विज्ञापन
National Voter Day: Officers and employees of Raj Bhavan took oath in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 24 और 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जा रही है। इसी क्रम में रायपुर स्थित राजभवन में भी कार्यक्रम आयोजित की गई। राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ ली।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली। उन्होंने शपथ ली कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed