फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   narendra modi gave speech in chhattisgarh

'वोटबैंक नहीं विकास की राजनीति करती है भाजपा'

Sat, 18 May 2013 05:36 PM IST
राजनांदगांव
राजनांदगांव Updated Sat, 18 May 2013 05:36 PM IST
विज्ञापन
narendra modi gave speech in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुख्यमंत्री रमन सिंह की सभा में शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है।

विज्ञापन


देश में वोट बैंक की राजनीति की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा की उन्होंने 50 साल तक वोट बैंक की राजनीति देखी है।

उन्होंने विकास की राजनीति का हवाला देते हुए वोटबैंक की राजनीति करने वालों को ललकारा।

मोदी का राजनंदागांव में सभा करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे राजनांदगांव में भाजपा के शक्तिप्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही कांग्रेस की रमन सिंह के खिलाफ बयानबाजी का जवाब भी माना जा रहा है।

मामला यह भी है कि राजनांदगांव में यह प्रचारित हो रहा है कि रमन सिंह इस बार राजनांदगांव से विधानसभा चुनाव न लड़कर दूसरे विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे।

राजनांदगांव में मोदी की सभा को इसके जवाब से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सभा से एक दिन पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव में रोड शो भी किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed