फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   narendra modi will give speech from lal kila

'लाल किले' से दहाड़ लगाएंगे नरेंद्र मोदी

Sat, 07 Sep 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
narendra modi will give speech from lal kila

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लाल किले की प्राचीर से लोगों को संबोधित करेंगे। लेकिन लाल किला देश की राजधानी दिल्ली का नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर का होगा।

विज्ञापन


दरअसल शनिवार को नरेंद्र मोदी अंबिकापुर में बीजेपी की एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली का शामयाना दिल्ली के लाल किले की तर्ज पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


भले ही नरेंद्र मोदी का देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना अभी दूर की कौड़ी हो वो अंबिकापुर में होने वाली इस रैली में लाल किले से भाषण देकर अपनी ये मुराद पूरी करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी की राह में शिवराज ने बोए नए कांटे

इस खाल लाल किले को बनाने के लिए कोलकाता और राजस्थान के कारीगर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। बांस, बल्लियां, थर्माकोल और कपड़े से तैयार लालकिला हूबहू दिल्ली के लाल किले जैसा ही नजर आएगा।


इस लाल किले से भाषण देकर मोदी में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज के मैदान में लाल किले का निर्माण करीब-करीब पुरा हो चुका है।

इस लाल किले के साउंड सिस्टम का जिम्मा महाराष्ट्र के टेक्नीशियन को दिया गया है, जबकि मंच और साज सज्जा व्यवस्था अंबिकापुर जिला प्रशासन देख रहा है।

पढ़ें:- मोदी की राह से वंजारा 'बम' का कांटा निकालने में जुटा संघ

लगभग 500 कारीगर और दूसरे टेक्नीशियन की टीम इस किले के निर्माण में लगाई गई है। माना जा रहा है कि लाल किले से मोदी का भाषण ऐतिहासिक होगा।

सितंबर के दूसरे हफ्ते में राज्य में आदर्श आचार संहिता के लगने की संभावना है, लिहाजा इसके पहले रमन सिंह ने सत्ता में तीसरी बार काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed