फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   narayan chandel targeted cg congress govt on mahtari hunkar rally

Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बोले- सरकार में इतना दम नहीं कि BJP के आंदोलन को रोक ले

Wed, 26 Oct 2022 11:33 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 11:33 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और तमाम मुद्दों को लेकर बिलासपुर में प्रस्तावित BJP की महतारी हुंकार रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। रैली से पहले ही प्रशासन की ओर से रैली, जुलूस और धरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से ही विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। 

विज्ञापन
narayan chandel targeted cg congress govt on mahtari hunkar rally
छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और BJP की प्रस्तावित रैली को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राज्य सरकार में इतना दम नहीं है कि BJP के आंदोलन को रोक ले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई आपातकाल नहीं लगा है। सरकार की कमी, कमजोरी और जनविरोधी कामों को आईना दिखाना विपक्ष का काम है। इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा हर हाल में 11 नवंबर को महिला मोर्चा के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली करेगी। 
विज्ञापन


संविधान में सभी को अधिकार
दरअसल, BJP की प्रस्तावित हुंकार रैली से पहले प्रशासन की ओर से रैली, जुलूस और धरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से ही विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। वह इसे लेकर विरोध जता रहा है और अब इस पर सियासत गरम है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई इमरजेंसी लागू नहीं है, कोई आपातकाल नहीं लगा है। संविधान में सभी को अधिकार है कि, वह प्रजातांत्रिक, लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रख सकते हैं। चाहे वह विपक्ष हो या कोई भी संस्था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Raipur: BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बोले-लक्ष्य केवल जीतना, 11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार की वादाखिलाफी पर मांगेंगे जवाब
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, जिस तरह भाजपा ने बीते दिनों रायपुर में युवा मोर्चा का महाआंदोलन, घेराव किया, बूथ कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक हुई, ठीक वैसे ही बिलासपुर में भी महिला मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी महतारी हुंकार रैली करेगी। चंदेल ने कहा कि, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं कांग्रेस देश में सिमटती जा रही है। स्थिति ये है कि, कांग्रेस डूबता जहाज हो गई है। ऐसे में महिलाओं के हक, अत्याचार, शराबबंदी, सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सरकार से भाजपा जवाब मांगने जा रही है।

पुनिया के बस्तर दौरे पर भी साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बस्तर दौरे को लेकर भी निशाना साधा। कहा कि, बस्तर में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है। वहां जंगलराज चल रहा है। लोग बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज की व्यवस्था नहीं है। सरकार बस्तर के विकास और नक्सलियों के नाम पर केवल सफेद झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने अपना वार्षिक बजट पेश किया है। जैसे कोई सरकार है। नक्सली बता रहे हैं कि, सालभर में उन्होंने कितनी कमाई की और कितना खर्च किया। बस्तर में नक्सलियों का हौसला बढ़ा हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed