फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mutual dispute one villager killed another accused surrendered in Surajpur

Surajpur: आपसी विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने किया सरेंडर

Tue, 22 Oct 2024 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 07:28 PM IST
सार

सूरजपुर के रमकोला थानांतर्गत आपसी विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण के ऊपर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
mutual dispute one villager killed another accused surrendered in Surajpur
मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर के रमकोला थानांतर्गत आपसी विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण के ऊपर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम रमकोला निवासी लरंग साय चेरवा 50 पिता अमर साय अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित स्कूल पारा में रहने वाले घासी टेलर के यहां जाकर उससे कुछ बातचीत कर रहा था। कुछ देर बाद घासी बकरियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर निकल गया।

विज्ञापन


इस बीच लरंग साय वहीं बैठा रहा। तभी गांव का ही धर्मजीत सिंह पिता बलजीत अपनी बाइक से वहां पहुंचा और लरंग साय से किसी पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। दोनों में विवाद बढ़ता ही जा रहा था तभी धर्मजीत ने आवेश में आकर घासी टेलर के घर के बाहर रखी टांगी से लरंग साय के सिर व गले में ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। टांगी द्वारा लगातार किए जा प्राणघातक हमले के कारण गंभीर रूप से घायल हो लरंग साय जमीन पर गिर गया। गिरने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। यह सब देखकर आसपास के ग्रामीणों में चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर हमलावर धर्मजीत घबरा गया और अपनी बाइक को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने घटना की सूचना रमकोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रमकोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है साथ ही फरार आरोपित धर्मजीत सिंह को गिरफ्तार करने उसकी पतासाजी कर रही थी। इधर घटना से गुस्साए मृतक लरंग साय के स्वजनों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटनास्थल के पास छोड़ी गई उसकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की है। जिसके बाद करीब रात 8-9 बजे दरमियान आरोपी पुलिस को सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed