फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Murder Over 1000 Rupees Man Killed by Friend in Forest Smashed Head with Wood and Threw Weapons in River

एक हजार के लिए दोस्त ने उतारा मौत के घाट: जंगल में ले जाकर लकड़ी से सिर पर किए वार, नदी में बहाए हथियार-मोबाइल

Sun, 04 Oct 2026 08:58 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 04 Oct 2026 08:58 AM IST
सार

जशपुर में महज 1,000 रुपये के बकाया लेन-देन को लेकर युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी दोस्त को कार से जंगल में ले गया और लकड़ी के भारी फाड़े से सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को गड्ढे में फेंककर हथियार और मोबाइल नदी में बहा दिए तथा कार को भी धो दिया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Murder Over 1000 Rupees Man Killed by Friend in Forest Smashed Head with Wood and Threw Weapons in River
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर जिले में महज एक हजार रुपये के बकाया लेन-देन के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जंगल के गहरे गड्ढे में फेंक दिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा मोबाइल नदी में बहा दिए। पुलिस ने मामले की गहन जांच करते हुए घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को जब पुलिस थाने से बाहर ले जा रही थी, तब वह बिना किसी पश्चाताप के हंसता हुआ नजर आया।

विज्ञापन

बकाया रुपये मांगने पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, ग्राम विमड़ा निवासी 29 वर्षीय राजेश दास पेशे से किसान था। कुछ समय पहले उसने अपने साथी और ग्राम झगरपुर निवासी 30 वर्षीय कृष्णा उर्फ कैलाश यादव से 6,000 रुपये में ओप्पो कंपनी का एक पुराना मोबाइल फोन खरीदा था। इस सौदे के बदले राजेश ने कैलाश को 5,000 रुपये चुका दिए थे, जबकि 1,000 रुपये देना बाकी था। कैलाश लगातार अपने बकाया रुपये वापस मांग रहा था, लेकिन राजेश रकम नहीं दे रहा था। इस बकाया राशि को लेकर दोनों दोस्तों के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था।

विज्ञापन

जंगल में ले जाकर लकड़ी से किया हमला
बकाया रुपये न मिलने से आक्रोशित आरोपी कैलाश 23 सितंबर को अपने दोस्त को कार में बिठाकर जुरगुम जंगल क्षेत्र की ओर ले गया। वहां पहुंचकर आरोपी ने फिर से अपने बकाया पैसों की मांग की, जिस पर दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी कैलाश ने राजेश को कार से नीचे उतारा और सड़क किनारे पड़ी लकड़ी के भारी फाड़े से उसके सिर पर दो बार हमला कर दिया। सिर में जानलेवा चोट लगने के कारण राजेश जमीन पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने शव को जंगल के एक गहरे गड्ढे में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में फेंके साक्ष्य, कार भी धोई
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैलाश ने साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया। उसने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के फाड़े और राजेश के मोबाइल फोन को मैनी नदी में फेंक दिया। घटना के दौरान आरोपी के कपड़ों पर खून के छींटे पड़ गए थे, जिन्हें छिपाने के लिए उसने अपने कपड़े डोड़की नदी में फेंक दिए। इसके साथ ही स्विफ्ट कार पर लगे खून के निशानों को उसने नदी के पानी से धोकर साफ कर दिया और वापस घर लौट आया।



ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा: मवेशी चराने गए दादा-नाती पर मधुमक्खियों का कहर, झुंड ने किया हमला; डंक लगने से दोनों की मौत
 

पुलिस जांच में हुई आरोपी की गिरफ्तारी
23 सितंबर को ग्राम जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा किया। मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास के गांवों में छानबीन करने पर मृतक की शिनाख्त राजेश दास के रूप में हुई। संदेह के आधार पर पुलिस ने कैलाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लाल रंग की कार बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed