फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Murder of a woman living in a live in relationship in Ambikapur

Ambikapur: लिव इन रिलेशन में रह रही महिला की हत्या, पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से छूटा था प्रेमी, गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Nov 2022 07:18 PM IST
सार

आरोपी प्रेमी पूर्व में पत्नी की हत्या के आरोप में 15 साल की सजा काटकर लौटा था। महिला यहां दो बच्चों के साथ रहती थी। लिव इन रिलेशनशीप में रहने के बावजूद महिला द्वारा किसी गैर मर्द से मोबाइल में बात करने का लेकर उसका महिला से विवाद हुआ था और उसने साड़ी से गला घांटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Murder of a woman living in a live in relationship in Ambikapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के गांधीनगर इलाके में तीन दिन पूर्व महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी पूर्व में पत्नी की हत्या के आरोप में 15 साल की सजा काटकर लौटा था। महिला यहां दो बच्चों के साथ रहती थी। लिव इन रिलेशनशीप में रहने के बावजूद महिला द्वारा किसी गैर मर्द से मोबाइल में बात करने का लेकर उसका महिला से विवाद हुआ था और उसने साड़ी से गला घांटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शहर के गांधीनगर इलाके में मंगलवार को किराए के घर के अंदर 35 वर्षीय महिला सविता सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सविता सिंह सब्जी बेचने का कार्य करती थी और वह 12 वर्षीय पुत्री व पांच वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी। सविता के पहले पति की मौत हो गई थी, तब उसने दूसरी शादी की। कुछ दिनों बाद ही उसने दूसरे पति को भी छोड़ दिया था और अंबिकापुर में दो बच्चों के साथ आकर रहने लगी थी।

विज्ञापन

 


महिला की हत्या के बाद जांच में पता चला कि वह पिछले दो माह से कुंजलाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। घटना के बाद से कुंजलाल फरार था। दोनों बच्चों को मां की मौत की जानकारी पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला के पहुंचने पर हुई। इसकी सूचना गांधीनगर थाने में दी गई थी। महिला की हत्या के बाद उसके दोनों बच्चों को परिजन अपने साथ मूल निवास विश्रामपुर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


पिपरौल के जंगल से पकड़ा गया आरोपी-
एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम के सतत प्रयास एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कंजलाल निवासी ककनेशा थाना बसंतपुर को ग्राम पिपरौल जिला बलरामपुर से हिरासत में लिया है। पिपरौल में वह अपने एक परिचित के घर चला गया था और पुलिस से बचने जंगल में छिपकर रह रहा था।

 

परिचित से बात करने को लेकर हुआ था विवाद-
पूछताछ में आरोपी कुंजलाल ने बताया गया कि मृतक सविता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान वह मोबाइल पर किसी परिचित से बात करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। घटना के दिन उसने सविता को मोबाइल पर फिर से बात करते देखा जिससे आक्रोश में आकर उसने सविता की साड़ी से उसका गला घोंट दिया और फरार हो गया। आरोपी कुंजलाल अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में करीब एक साल पहले ही जेल से 15 वर्ष की सजा काटकर छूटा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed