फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Municipality president election Congress BJP geared up voting on February 11 in Kondagaon

Kondagaon: नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव, कांग्रेस-बीजेपी ने कसी कमर, 11 फरवरी को मतदान

Fri, 24 Jan 2025 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

कोंडागांव में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Municipality president election Congress BJP geared up voting on February 11 in Kondagaon
नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। कांग्रेस ने कोंडागांव नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नरेश ठाकुर, फरसगांव नगर पंचायत के लिए सगीर अहमद कुरैशी और केशकाल के लिए माहंगू मरकाम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कोंडागांव में कांग्रेस ने 5 प्रमुख दावेदारों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें वर्षा यादव, जेपी यादव, शंकर विश्वकर्मा, तरुण देवांगन और नरेंद्र देवांगन शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, बीजेपी ने डॉ. सुभाऊ कश्यप को चुनाव प्रभारी और आलोक ठाकुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने कोंडागांव नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 15 दावेदारों की सूची बनाई है, जिनमें राजेश निर्मलकर, तेज देवांगन, नरपति पटेल, मनीष देवांगन, पी एस विश्वकर्मा, सतीश सोनी, रामलाल देवांगन, ललित देवांगन, नीलकंठ शार्दूल, महेंद्र यदु, कुबेर देवांगन, मनोहर साहू, गामा जायसवाल, नागेश देवांगन, भारत जैन जैसे नाम शामिल हैं। दोनों ही पार्टियां जल्द अपने-अपने फाइनल उम्मीदवार घोषित करेंगी।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को ईवीएम से होगा, और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी, और नाम वापसी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को मतपेटियों के माध्यम से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed