{"_id":"69c1344bb2c4366b4e079f56","slug":"municipal-accountant-and-cmo-detained-in-bribery-case-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेन्द्रगढ़ में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी मामले में नगर पालिका में मारा, अकाउंटेंट और सीएमओ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेन्द्रगढ़ में एसीबी का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोरी मामले में नगर पालिका में मारा, अकाउंटेंट और सीएमओ हिरासत में
Mon, 23 Mar 2026 06:08 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:08 PM IST
सार
एसीबी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद में छापा मारा। ठेकेदार से 33,000 रुपये रिश्वत लेते अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में 53,000 रुपये की मांग की गई थी। इसमें से पहली किश्त 20,000 रुपये पहले ही नगद दी जा चुकी थी।
विज्ञापन
आज दोपहर ठेकेदार 33,000 रुपये लेकर सीएमओ के घर पहुंचा।
सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नकद राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फिलहाल एसीबी की टीम अकाउंटेंट सुशील भगत और सीएमओ इसहाक खान दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
