{"_id":"65c0f1b584bc910722020dbe","slug":"mungeli-sports-complex-will-be-built-in-madkudweep-deputy-cm-arun-sao-honored-players-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगेली: मद्कूद्वीप में बनेगा खेल परिसर, निखरेंगी प्रतिभाए; डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगेली: मद्कूद्वीप में बनेगा खेल परिसर, निखरेंगी प्रतिभाए; डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
Mon, 05 Feb 2024 08:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:03 PM IST
सार
Deputy CM Arun Sao on Sports: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान साव ने कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Deputy CM Arun Sao on Sports: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान साव ने कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां पर जल्द ही खेल परिसर बनाया जाएगा ताकि यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सके।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने मद्कूद्वीप में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 5100 रुपए और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। साव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य अम्बालिका साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन