फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Vijay Baghel targeted CM Bhupesh Baghel After declaration of candidate from BJP

CG Election: प्रत्याशी घोषित होते ही विजय बघेल ने CM भूपेश बघेल पर बोला हमला, कहा- आज से उनकी उल्टी गिनती शुरू

Thu, 17 Aug 2023 07:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

भाजपा ने सांसद विजय बघेल को पाटन से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, प्रत्याशी घोषित होने के बाद विजय बघेल ने सीएम भूपेश बघेल जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन
MP Vijay Baghel targeted CM Bhupesh Baghel After declaration of candidate from BJP
सांसद विजय बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कई नामी चेहरे को भी मौका दिया गया है। सांसद विजय बघेल पाटन से उम्मीदवार बनाए गए हैं। बिलासपुर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने उम्मीदवारी को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दिया है। साथ ही सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सांसद विजय ने कहा कि 'जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, उसके लिए वे पार्टी को धन्यवाद देता हूं। विश्वास दिलाता हैं, जो विश्वास उन्होंने मुझ पर किया है हमारे पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है, मैं उसके लिए फिर से एक बार सभी शीर्ष नेताओं को, प्रदेश के नेताओं को अपनी ओर से बहुत धन्यवाद देता हूं। मुझे झूठ फरेब की राजनीति करने वाले भ्रष्टाचार में डूबे हुए मुख्यमंत्री को पटकनी देने का सौभाग्य मिला है। पार्टी ने मेरे भावनाओं को सम्मान करते हुए यह दायित्व दिया है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मैं पूर्ण विश्वास के साथ कहता हूं भूपेश बघेल की उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है। बड़ा चेहरा है ऐसा केवल माहौल बनाया गया है, दिखावापन ऐसा किया है कि पूरे देश में सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय नेता दूसरे प्रदेश के लोग मानते हैं। लेकिन हम नहीं मानते हैं। हम तो उनको झूठ फरेब की राजनीति करने वाले, बनावटी करने वाले, बनावटी किसान का बेटा, बनावटी छत्तीसगढ़िया मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed