फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Saroj Pandey protest Against Bhupesh government in raipur

Raipur: सांसद सरोज पांडेय ने भूपेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, अनिश्चितकालीन हड़ताल को दिया समर्थन

Fri, 06 Jan 2023 08:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी का विरोध कर रही है। इस निश्चितकालीन धरने को समर्थन देने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय शुक्रवार को साइंस कॉलेज धरना स्थल पर पहुंची। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में हो रहे इस  धरने का समर्थन दिया।

विज्ञापन
MP Saroj Pandey protest Against Bhupesh government in raipur
धरने को संबोधित करते पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी का विरोध कर रही है। इस निश्चितकालीन धरने को समर्थन देने राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय शुक्रवार को साइंस कॉलेज धरना स्थल पर पहुंची। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में हो रहे इस  धरने का समर्थन दिया। सरोज पांडेय ने कहा कि साइंस कॉलेज में स्मार्ट सिटी की ओर से यह चौपाटी बनाई जा रही है, जिसका लगातार विरोध पूर्व मंत्री राजेश मूणत कर रहे हैं। भाजपा इसका लगातार विरोध करेगी, जब तक यह चौपाटी नहीं हटती तब तक विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन के लिए चलता रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


चौपाटी हटाने 24 घंटे भाजपा कार्यकर्ता डटे रहेंगे
वहीं राजेश मूणत ने कहा है कि अवैध चौपाटी हटाने 24 घंटे भाजपा कार्यकर्ता डटे रहेंगे। साफ नियत और सही दिशा में किए गए जनकार्य को जनता का समर्थन मिलना स्वाभाविक है। यह लड़ाई हमारी निजी लड़ाई नहीं है। हम तो उस व्यवस्था के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर हैं, जो गैर कानूनी है, जो अवैध है। इस शिक्षण परिक्षेत्र में निर्माण के नियम को धता बता कर किया जा रहा निर्माण कांग्रेसी महापौर और प्रदेश सरकार की दूषित नियत को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूणत ने कहा- लंबी चलेगी लड़ाई 
मूणत ने कहा है कि यह धरना निरंतर जारी रहेगा। हमें कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों का जो समर्थन मिल रहा है, वह हमारे लिए ऊर्जा का कार्य कर रहा है। महापौर और कांग्रेस सरकार मेरी बात गांठ बांध लें ये लड़ाई लंबी चलेगी और कोई दोषी बक्शा नहीं जाएगा। सबका नम्बर आएगा।  मूणत ने चौपाटी के विरोध में सड़क से लेकर अदालत तक की लड़ाई शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी की ओर से 6 करोड़ की लागत से चौपाटी का निर्माण किया गया है। यह चौपाटी लगभग बनकर तैयार है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed