फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Santosh Pandey asked Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel tell me where coal money

भाजपा सांसद का CM भूपेश बघेल से सवाल: इधर-उधर की बात न कर, ये बताएं कोल का पैसा गया किधर

Fri, 10 Feb 2023 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 05:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सांसद संतोष पांडेय ने प्रश्न करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों को आज तक पूरा नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 16 लाख मकान बनाना था।

विज्ञापन
MP Santosh Pandey asked Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel tell me where coal money
सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रति प्रश्न करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों को आज तक पूरा नहीं कर पायी है और केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रही केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है।
विज्ञापन


पैसा कब जमा करवाने वाले हैं तिथि बताएं
उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रश्न करते हुए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 16 लाख मकान बनाना था परन्तु छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया। जिसके कारण आज गरीब आशा में है कि प्रदेश सरकार उस राज्यांश को जल्द जमा करेगी। कब जमा करने वाले हैं कृपया उसकी भी तिथि बताएं।
विज्ञापन


उन्होंने अपना दूसरा प्रश्न पूछते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया की बात कह कर के आप ने राज्यसभा में राजीव शुक्ला, केटीएस तुलसी, रंजीता रंजन को भेजा उन्हें हटा करके बस्तर और सरगुजा के लोगों के प्रतिनिधित्व कर देंगे क्या ? उन्होंने अपना तीसरा प्रश्न करते हुए कहा कि जो कोल का पैसा 540 करोड रुपए तक घोटाला छत्तीसगढ़ में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें आइएएस समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत आपके प्यारेलाल और यह रिश्ता क्या कहलाता है सौम्या चैरसिया जेल के अंदर हैं। 5000 पेज का चार्जशीट कोर्ट में पेश किया है आप वह धन छत्तीसगढ़ के खजाने में कब लाने वाले हैं और इधर-उधर की बात ना कर कोल का पैसा कहा गया यह भी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed