फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Mahesh Kashyap received grand welcome in Bastar After passing of Waqf Bill

CG: वक्फ बिल पास होने के बाद दिल्ली से बस्तर पहुंचे सांसद महेश कश्यप, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Fri, 04 Apr 2025 01:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Apr 2025 01:02 PM IST
सार

लोकसभा-राज्यसभा में बिल पास होने के बाद दिल्ली से जगदलपुर प्रथम आगमन पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का जगदलपुर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान मौजूद लोगों ने देश के प्रधानमंत्री सहित उनका इस अहम बिल के लिए आभार ज्ञापित किया। 

विज्ञापन
MP Mahesh Kashyap received grand welcome in Bastar After passing of Waqf Bill
सांसद महेश कश्यप का समर्थकों ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप के जगदलपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों सहित क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। वक्फ संसोधन बिल पास होने के दौरान बस्तर सांसद भी लोकसभा सदन में मौजूद थे। इस दौरान इस बिल के समर्थन में उन्होंने भी अपना समर्थन दिया था। बिल पास होने के बाद से ही पूरे देश सहित बस्तर में प्रसन्नता का माहौल था।

विज्ञापन


लोकसभा-राज्यसभा में बिल पास होने के बाद दिल्ली से जगदलपुर प्रथम आगमन पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का जगदलपुर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान मौजूद लोगों ने देश के प्रधानमंत्री सहित उनका इस अहम बिल हेतु आभार ज्ञापित किया। मौजूद क्षेत्रवासियों ने इस बिल के पक्ष में वोटिंग करने वाले सांसदों का शुक्रिया अदा किया। केंद्र सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुराई के खात्मे के लिए अच्छा कदम उठाया है। इस बिल से गरीब मुसलमानों को फायदा होगा। उनके आर्थिक सुधार में क्रांति आएगी।
विज्ञापन


बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का जो नारा दिया था, उसी नारे के तहत काम कर रहे हैं। बस्तर सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने ये कानून लाकर सिद्ध कर दिया है कि वक्फ के नाम पर जो अवैध कब्जे किए गए हैं उन्हें हटाया जाएगा। कट्टरपंथियों के मुंह पर यह जोर का तमाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देशभर के सभी समाजों की मांग पर यह संशोधन किया है। कांग्रेस द्वारा मुस्लिम तुष्टीकरण करने के लिए गलत तरीके से बनाए गए वक्फ बोर्ड से देश भर में अवैध कब्जे हो रहे थे, जिससे विवादों की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। वक्फ बोर्ड की आड़ में माफिया लगातार जमीनों पर कब्जे कर रहे थे। वक्फ बोर्ड से मुस्लिम समाज के गरीबों को कोई भी लाभ नहीं हो रहा था। केवल माफिया इसका फायदा उठा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अधिनियम में संशोधन कर संविधान के दायरे में लाने का सराहनीय कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed