फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mp home minister gave controversial comment

'शराब की कमाई मंत्री, विधायक, थानेदार के पास'

Fri, 03 May 2013 06:42 PM IST
कोरबा/इंटरनेट डेस्क
कोरबा/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 03 May 2013 06:42 PM IST
विज्ञापन
mp home minister gave controversial comment

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने एक और बार विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि शराब की दुकान की कमाई सरकार, मंत्री, विधायक, थानेदार सभी में बांटी जाती है।

विज्ञापन


राम कंवर ने कहा कि एक शराब की दुकान से 3 करोड़ की कमाई होती है। एक करोड़ सरकार के पास, एक करोड़ ठेकेदार व एक करोड़ मंत्री, विधायक और थानेदार के पास जाता है।
विज्ञापन


कंवर ने ये बातें बुधवारी बाजार आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित गुहा निषाद जयंती समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि शराब पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। शराब की दुकान तो बंद होने वाले नहीं है क्योंकि उसकी कमाई की हिस्सा तो सभी के पास पहुंचता है।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री राम कंवर पहले भी ऐसा ही विवादास्पद बयान दे चुके हैं।

कंवर ने चार अप्रैल को खाद्य अधिकारी का मोबाइल स्वीच ऑफ आने पर कहा था कि अधिकारी कांग्रेस के दलाल हैं। जिले के जो अधिकारी खुद को सत्यवादी हरीशचंद्र मान रहे हैं, उनकी खबर ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कंवर कह चुके हैं कि राज्य के कुछ आईएएस कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed