फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mountaineer Naina Singh participated in Women Day organized at Kamla Devi Rathi Mahila Mahavidyalaya

Rajnandgaon: पर्वतारोही नैना सिंह ने छात्राओं में भरा जोश, महिला दिवस कार्यक्रम में शेयर किए अपने अनुभव

Sat, 04 Mar 2023 06:17 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 06:17 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को हौंसला बढ़ाते हुए अपने कैरियर के अनुभवों को शेयर किया।

विज्ञापन
Mountaineer Naina Singh participated in Women Day organized at Kamla Devi Rathi Mahila Mahavidyalaya
कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में आयोजित महिला दिवस में पर्वतारोही नैना सिंह हुई शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजनांदगांव शहर के शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में शनिवार को महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने छात्राओं में जोश भरा और अपने अनुभव को उनके साथ शेयर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं, टीचर और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को लेकिन होली का त्यौहार होने की वजह से कॉलेज प्रबंधन शनिवार को ही महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली राष्ट्रपति के हाथों लैंड एडवेंचर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने शिरकत की। नैना सिंह धाकड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से में 10 दिन के भीतर सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वाली भारत की पहली महिला बनने का गौरव भी हासिल है। अपने इस अनुभव को उन्होंने छात्राओं के साथ बांटा। वहीं, नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया और छात्राओं से चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज प्रबंधन द्वारा नैना सिंह धाकड़ का सम्मान किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य आलोक मिश्रा ने कहा कि प्रतिवर्ष महिला दिवस के अवसर पर यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,इस वर्ष होली त्यौहार के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि पर्वतारोही नैना धाकड़ की मौजूदगी से छात्राओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश मिला है। 


महिला दिवस के इस आयोजन पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नैना सिंह ने छात्राओं को अपने संघर्षों और पर्वतारोही बनने की ओर प्रभावित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed