{"_id":"6146b1fa8ebc3ebd4c10246c","slug":"mother-shocked-see-obscene-photo-daughter-photos-viral-on-whatsapp-by-elder-sister-in-durg","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: व्हाट्सएप पर बेटी की अश्लील तस्वीर देख हैरान हुईं मां, बड़ी बहन पर फोटो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: व्हाट्सएप पर बेटी की अश्लील तस्वीर देख हैरान हुईं मां, बड़ी बहन पर फोटो वायरल करने का आरोप
Sun, 19 Sep 2021 09:13 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:13 AM IST
सार
आरोपी युवती नाबालिग लड़की की सगी बुआ की बेटी है, जो पिछले कुछ महीने से अपने मामा के यहां ही रह रही थी। वाट्सएप पर अपनी बच्ची की अश्लील तस्वीरें देख परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद मामले में पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : amarujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग की अश्लील तस्वीरें वाट्सएप पर वायरल करने का मामला सामने आया है। भिलाई नगर कोतवाली पुलिस थाने में नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग की रिश्ते में बड़ी बहन 19 वर्षीय युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवती नाबालिग लड़की की सगी बुआ की बेटी है, जो पिछले कुछ महीने से अपने मामा के यहां ही रह रही थी। वाट्सएप पर अपनी बच्ची की अश्लील तस्वीरें देख परिवार के लोग हैरान रह गए। इसके बाद मामले में पुलिस से शिकायत की गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग में ही पदस्थ एक आरक्षक की पत्नी ने थाने में अपनी नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने की लिखित शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जिस नंबर से तस्वीरें वायरल की गई हैं, वो नाबालिग की बड़ी बहन का है। पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले ही आरोपी युवती ने छोटी बहन की नहाते वक्त चुपके से फोटो खींच ली थी। इसके बाद उसे कुछ लोगों के नंबर पर यह फोटो भेज दिया। मां को जब इसका पता चला तो वो थाने में पहुंची और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन