{"_id":"5e3a0281b22f155a2233a0ee","slug":"mother-killed-two-real-sons-at-korba-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में मां ने की दो सगे बेटों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में मां ने की दो सगे बेटों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 05 Feb 2020 05:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मंगलवार को मां ने दो बच्चों की हत्या कर दी । महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बिरगहनी गांव निवासी सरिता यादव (25 वर्ष) ने दो बेटों कान्हा (दो वर्ष) और मुरली(चार माह) की गला दबाकर हत्या कर दी है और बेटी आंचल (छह वर्ष) को मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार को विरगहनी गांव निवासी महिला सरिता यादव का अपने पति बलिराम यादव (28 वर्ष) के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने तीनों बच्चों को मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरिता ने कान्हा और मुरली की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पड़ोस के घर के शौचालय में जाकर छिपा दिया। वहीं उसने बड़ी बेटी आंचल का भी गला दबाने के बाद उसे मृत समझकर छोड़ दिया था। लेकिन बच्ची की जान बच गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह जब पति घर लौटा और बच्चों के बारे में पूछताछ की तब महिला ने पति को घटना की जानकारी दे दी। बाद में बलिराम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने बच्चों का शव बरामद कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।