{"_id":"6607c417a2b75ebcd6068a97","slug":"morale-of-miscreants-high-in-raipur-youth-attacked-with-knife-in-old-rivalry-accused-absconding-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े युवक पर चाकू और हंसिये से किया वार,आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े युवक पर चाकू और हंसिये से किया वार,आरोपी फरार
Sat, 30 Mar 2024 01:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:19 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। दो बदमाश मिलकर दिनदहाड़े घर के बाहर युवक पर धारदार हंसिये और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। दो बदमाश मिलकर दिनदहाड़े घर के बाहर युवक पर धारदार हंसिये और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद
मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, प्रार्थी प्रकाश यादव ने थाना में रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि वह सेलटेक्स ऑफिस में भृत्य का काम करता है। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था। वह रामसागरपारा स्थित घोड़ा मिल के पास खड़ा हुआ था।
विज्ञापन
हंसिये और चाकू से किया वार
इस दौरान मोहल्ले निवासी मुकेश निषाद और शकीब दोनों पास आय और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थी ने गाली-गलौच से माना किया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सीधे मरपीट शुरू कर दी। उनके पास रखे हंसिये और चाकू से हमला किया, जिससे प्रकाश यादव के बाह, पीठ और गले में चोटें आई।
विज्ञापन
फरार आरोपियों की तलाश जारी
वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रार्थी के परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।