फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon will be fully active in Chhattisgarh in the next 3-4 days, heavy rain alert in many districts

Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में पूरी तरह सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 28 Jun 2026 10:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 28 Jun 2026 10:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून प्रदेश के शेष क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon will be fully active in Chhattisgarh in the next 3-4 days, heavy rain alert in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून प्रदेश के शेष क्षेत्रों में भी पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा मुंगेली में रिकॉर्ड की गई, जबकि दरभा में 4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। तापमान की बात करें तो राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश होने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed