फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon weakens in Chhattisgarh, intensity of rain may decrease, light to moderate rain will occur

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में कमजोर हुआ मानसून, बारिश की तीव्रता में आ सकती है कमी, होगी हल्की मध्यम बारिश

Fri, 27 Sep 2024 10:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Sep 2024 10:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसूनी तंत्र कमजोर होने की वजह से प्रदेश में बारिश कम होगी। हालांकि इस बीच प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Monsoon weakens in Chhattisgarh, intensity of rain may decrease, light to moderate rain will occur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसूनी तंत्र कमजोर होने की वजह से प्रदेश में बारिश कम होगी। हालांकि इस बीच प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से हल्की बदल के साथ धूप निकली हुई है। वही एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और 21 डिग्री और उत्तर 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। साथ ही द्रोणिका उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों पर स्थित चक्रवती परिसंचरण के विदर्भ छत्तीसगढ़, झारखंड, गांगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उतरी बांग्लादेश तक जाती है। इसके साथ ही औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। एक चक्रवर्ती परिसंचरण उतरी मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में मानसून की सक्रियता कमजोर हो चुकी है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आज शुक्रवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में हल्की बादल के साथ धूप निकली हुई है। वहीं शाम के समय बौछारें पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में मानसून प्रबल सक्रिय रहा। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं कई इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश जशपुर जिला के सना स्टेशन में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed