फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mob killed a person rumours of child lifter gang

चाइल्ड लिफ्टर गैंग की अफवाह में अनजान को मार रही भीड़

Wed, 27 May 2015 06:12 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
mob killed a person rumours of child lifter gang

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास आजकल एक अजीब सा डर का माहौल है। लोग बच्चा उठाने वाले गिरोह की अफवाह से इस कदर त्रस्त हैं कि वो आसपास किसी भी अनजान को देखते ही मारने को दौड़ते हैं। राजधानी के आसपास के चालीस गांवों में आजकल यही आलम है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी के आसपास के चालीस गांवों और कई रिहायशी कालोनियों में लोग चाइल्ड लिफ्टर गैंग से इस कदर दहशत में हैं कि हर किसी को संदेह की नजर से देख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें आसपास जो भी नया या अनजान दिखाई देता है भीड़ उस पर टूटी पड़ती है। दो दिन पहले एक व्यक्ति की भीड़ ने इसी चक्कर में पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मारे गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जानबूझकर फैलाई जा रही अफवाहें

mob killed a person rumours of child lifter gang

क्षेत्र के एएसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। ज्यादातर यह दिक्‍कत रायपुर से जुड़े छोटे गावों में देखने में आ रही है। दूर दराज के इलाकों में यह अफवाह काफी तेजी से फैल रही है।

एएसपी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं जो वाट्सएप आदि के जरिए इस तरह की अफवाहों को फैलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को तिकरापारा से उन्हें फोन पर सूचना मिली किसी व्यक्ति ने एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया है, लेकिन कुछ देर बाद ही जिस नंबर से फोन आया था वह बंद हो गया।

पुलिस टीम घटनास्‍थल पर पहुंची तो वहां इस तरह की कोई गतिविधि देखने को नहीं मिली। उनका दावा है कि इस तरह का एक भी मामला सामने नहीं आया है जब किसी बच्चे का अपहरण किया गया हो ज्यादा मामले अफवाह ही साबित हुए हैं। पुलिस जल्द ही लोगों में जागरूकता फैलाने और सचेत करने के लिए एक अभियान चलाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed